{"_id":"6a666ed99198414e0c013ebe","slug":"caretaker-molests-student-she-beats-him-with-a-slipper-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164567-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: केयर टेकर ने की छेड़खानी, छात्रा ने चप्पल से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: केयर टेकर ने की छेड़खानी, छात्रा ने चप्पल से पीटा
Mon, 27 Jul 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने पिटाई के बाद थुकवाकर चटवाया भी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुशीनगर। सेवरही कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। केयर टेकर की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने परिजनों से शिकायत की। कोचिंग सेंटर पहुंचे परिजनों ने केयर टेकर की पिटाई की। छात्रा ने भी चप्पल से पीटा। लोगों ने थुकवाकर चटवाया भी।
मामला करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है पर रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
छात्रा का आरोप है कि केयर टेकर उस पर गंदी नजर रखता था और छेड़खानी करता था। विरोध करने पर भी वह आदत से बाज नहीं आया। तंग आकर उसने परिजनों को बताया। परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे पर केयर टेकर नहीं मिला। तीन दिन बाद केयर टेकर आने लगा। इसके बाद छात्रा के साथ पहुंचे परिजनों ने कोचिंग सेंटर में केयर टेकर की पिटाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ कोचिंग संस्थान में गया था। रविवार होने के कारण संस्थान बंद मिला। संचालक से संपर्क किया गया। छात्रा, उसके परिजन और केयर टेकर को बुलाया गया। पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। -मनोज वर्मा, सेवरही थानाध्यक्ष