{"_id":"689ce5009ce9ba5648083adc","slug":"cardholders-who-do-not-get-e-kyc-will-not-get-ration-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143417-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कार्डधारकों को नहीं मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कार्डधारकों को नहीं मिलेगा राशन
Thu, 14 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्डधारकों का अगले माह का राशन रुक सकता है। पूर्ति विभाग ने चेतावनी जारी की है कि यदि इस माह के भीतर केवाईसी नहीं कराई तो सितंबर से राशन नहीं मिल सकेगा।
जिले में 2725352 राशन कार्डधारक हैं। शासन के आदेश पर राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराई जानी है। पूर्ति विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है। 2384943 लाख से ज्यादा राशनकार्डधारकों ने कार्डों की ई-केवाईसी नहीं कराया है।
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के ऐसे सभी राशन कार्डधारक, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है उन्हें अगले माह से राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी राशन कार्डधारकों के परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। वरना अगले माह से उनकी यूनिट का खाद्यान्न तीन माह के लिए रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन तीन माह में भी ई-केवाईसी न कराने पर उनकी यूनिट निरस्त कर दी जाएगी। डीएसओ ने बताया कि जिन राशन कार्ड लाभार्थियों द्वारा समयावधि में ई-केवाईसी करा ली जाएगी, वे सभी अगले माह से खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।