फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car crushes a young man, death

Kushinagar News: कार ने युवक को कुचला, मौत

Sun, 10 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Car crushes a young man, death
पडरौना। शहर के सुबाष चौक स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पश्चिमी गेट के सामने बृहस्पतिवार की रात एक युवक सड़क पर गिर गया। इसके कुछ देर बाद गिरे युवक के पास खड़ी कार उसे कुचलते हुए चली गई। बताया जा रहा है कि शराब की नशे में धुत सड़क पर युवक पड़ा था। युवक को कार कुचलते हुए आगे निकलती चली गई। यह पूरी घटना वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार देर रात युवक लड़खड़ाते हुए रामकोला रोड पर जा रहा है। अभी वह रोडवेज बस स्टेशन के पश्चिमी गेट के सामने पहुंचा तो वह सड़क पर गिर गया। युवक के सड़क पर गिरने के कुछ देर बाद वहां पहले से खड़ी कार उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। वीडियो फुटेज में लक्जरी कार चालक के लापरवाही भरे ड्राइविंग को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वाहन के गुजरने के बाद घायल युवक को मौजूद कुछ लोगों ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान शहर के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय राकेश पासवान पुत्र शिवपूजन प्रसाद के रूप में हुई हैं। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को वायरल होने के बाद मामले की जानकारी ज्यादातर लोगों को आज हो सकी। लोगों ने मृत युवक को शराब के नशे का आदि बताया। वहीं पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि कार के युवक पर चढ़ने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है, रिपोर्ट के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed