फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Candle march taken out in protest against Pahalgam terrorist attack, tribute paid

Kushinagar News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

Sat, 26 Apr 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in protest against Pahalgam terrorist attack, tribute paid
तुर्कपट्टी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए बृहस्पतिवार की देर रात तुर्कपट्टी बाजार में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। लोगों ने सरकार से आतंक के पर्याय और उनके आकाओं को सबक सीखने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। पूरा देश मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है। यह कार्यक्रम भाजयुमो जिला संयोजक शैलेंद्र कुमार तिवारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान दीपक द्विवेदी, विद्याधर ओझा, ब्यास राय, सत्यम शुक्ला, अनिल निर्मल, नागेंद्र सिंह, संतोष मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। आतंकी हमले में मारे गए लोगों की शांति के लिए की प्रार्थना : जौरा बाजार। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए फाजिलनगर ब्लॉक अंतर्गत इंटरमीडिएट कॉलेज जौरा बाजार में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उसके बाद विद्यालय में अवकाश कर दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामू चौधरी सहित पूरा स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed