फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Candidates' vehicles will be stopped 100 meters away and will have to cross three barriers.

Kushinagar News: 100 मीटर दूर रोक दी जाएगी प्रत्याशियों की गाड़ी, पार करने होंगे तीन बैरियर

Tue, 30 Apr 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Candidates' vehicles will be stopped 100 meters away and will have to cross three barriers.
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट पर सातवें चरण में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सात मई को अधिसूचना जारी करेंगे। इसके साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 14 मई तक चलेगी। 15 मई को पर्चे की जांच और 17 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन कक्ष तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा। तीन बैरियर पार कर प्रत्याशी नामांकन कक्ष तक पहुंचेंगे। इनकी गाड़ियों को 100 मीटर पहले रोक दिया जाएगा। निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष नामांकन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। यातायात कार्यालय के पास एक बैरियर लगाया जाएगा, दूसरा बैरियर चंद्रशेखर आजाद चौक के पास और तीसरा कलक्ट्रेट गेट पर होगा। एआरटीओ कार्यालय से कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी एक बैरियर लगेगा। सभी बैरियरोंं पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के साथ तीन गाड़ियां पहले बैरियर से अंदर आ सकती हैं। लेकिन, दूसरे बैरियर के पहले गाड़ियों को राक दिया जाएगा। यहां से प्रत्याशी को पैदल नामांकन कक्ष तक जाना होगा। इनके साथ सिर्फ पांच लोग रह सकते हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी कोर्ट में जो कैमरा लगेगा, उसमें कक्ष के चारों कोनाें का दिखना अनिवार्य है। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। गेट से कलक्ट्रेट कैंपस तक बैरियर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि नामांकन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। यातायात कार्यालय चौक से कलक्ट्रेट तक तीन बैरियर लगाए जाएंगे। प्रत्याशियों के साथ सिर्फ पांच लोगों को अंदर आने की अनुमति है। चुनाव आयोग के निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मतदान केंद्रों के लिए मतदाता सूची का बन रहा बंडल
लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान केंद्रों पर जाने वाली वोटर लिस्ट और अन्य कागजात के बंडल तैयार किए जा रहे हैं। सोमवार को निर्वाचन कार्यालय के बरामदे में यह कार्य कर्मचारी निपटा रहे थे। मतदान के दिन मतदाता सूची और मतदान से जुड़े अन्य कागजात का बंडल तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed