फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Candidates arrive half an hour before

टीईटी : परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचें अभ्यर्थी

Tue, 18 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Candidates arrive half an hour before
टीईटी : परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचें अभ्यर्थी
विज्ञापन

23 जनवरी को 15 केंद्रों पर होनी है शिक्षक पात्रता परीक्षा
पडरौना। जिले के 15 केंद्रों पर 23 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 16 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रवेशपत्र ऑनलाइन मिलने लगा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक होगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र के साथ अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाणपत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति या संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी की ओर से इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य होगा। जिस अभ्यर्थी के पास वैध प्रवेशपत्र, फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति एवं अन्य संबंधित प्रमाणपत्र नहीं होंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed