फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   candidate face problems

पीईटी के सवालों से ज्यादा सेंटर के पतों ने रूलाया

Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
candidate face problems
नगर के बस स्टेशन परिसर में फैले कीचड़ से होकर बस पकड़ने जाते पेट के अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
पीईटी के सवालों से ज्यादा सेंटर के पतों ने रूलाया
विज्ञापन

- परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए परेशान रहे अभ्यथी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) रविवार को भी आयोजित हुई। इस दौरान दूसरे जिले से आए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र का पता लगाने के लिए परेशान दिखे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा में पूछे गए सवालों से ज्यादा केंद्र का पता लगाने में परेशानी हुई।
कानपुर, मऊ सहित दूरदराज के जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए दो दिन पहले ही घर छोड़ दिए थे। सुबह की पाली में जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, वह रात में ही पडरौना पहुंच गए थे। उन्हें रात में जहां जगह मिली, वहीं रात गुजारी। महिला अभ्यर्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ आई थीं। उन्हें भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पडरौना शहर में कुछ ऐसे केंद्र थे, जो शहर से दूसरे छोर पर होने के कारण उन्हें परेशानी हुई। सेंटर का पता जानने के लिए हाथ में एडमिट कार्ड लेकर जगह-जगह लोगों से पूछना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने के बाद घर जाने की हड़बड़ी में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों में चढ़ने की तेजी में उन्हें रोडवेज परिसर में एकत्र पानी की परवाह नहीं रही और उसी रास्ते बसों में जाकर बैठ गए। बस स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। 60 लोगों की क्षमता वाली बसों में भर-भरकर अभ्यर्थी अपने गंतव्य के लिए गए।
चौकी के सामने ही गुजारी रात
गोंडा से आए अभ्यर्थी मनोज पडरौना चौकी के सामने ही पूरी रात जगकर गुजार दिए। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में परीक्षा है। इसीलिए रात को ही आ गया था। रात में 20 स्थानों पर पता पूछने के बाद यहां पहुंच सका।

होटल फुल, मंदिरों में ली शरण
सुबह की पाली में जिन महिलाओं की परीक्षा थी। वह अपने परिजनों के साथ रात में पडरौना आ गईं थीं। होटल फुल होने की वजह से इसके बाद उन्होंने किसी तरह से सेंटर का पता पूछकर निकट के एक मंदिर में रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed