{"_id":"655d030b0734624ea70f43d4","slug":"canal-cleaning-being-done-with-jcb-machine-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8043-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जेसीबी मशीन से हो रही नहर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जेसीबी मशीन से हो रही नहर की सफाई
Wed, 22 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अहिरौली बाजार क्षेत्र के मुजहना से घोड़ादेउर के रास्ते रीठिया तक जाने वाली माइनर की सफाई जेसीबी मशीन से कराई जा रही है। इससे निकलने वाली मिट्टी और अन्य सामग्री सड़क पर रखी जा रही है। इससे राहगीरों काे आवागमन में परेशानी होने के साथ छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
क्षेत्र के कौशल पांडेय, इद्रजीत, बद्रीविशाल पांडेय, विरेंद्र नारायण पांडेय, अमरनाथ, श्रीनिवास, रमेश यादव, ऋषिकेश पांडेय, चिन्नू शर्मा आदि किसानों ने बताया कि हर साल जेसीबी मशीन से नहर की सफाई होती है। इससे नहर की गहराई अधिक हो गई, जिससे किसानों को नहर का लाभ नही मिल पाता है। नहर के किनारे खेती होते हुए भी फसलों की सिंचाई पम्पिंग सेट से करनी पड़ती है।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई कृष्णा गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की तरफ से शिकायत मिली थी। इसको गंभीरता से लेते हुए सफाई कार्य रोक दिया गया है। जो भी गड़बड़ी हुई है, उसे सुधार करवा दिया जाएगा। नहर की तली पहले से ही नीचे है। तली से मिट्टी नहीं निकाली जाएगी।