फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Call to spread Olympic ideals to masses

Kushinagar News: ओलंपिक के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने आह्वान

Thu, 25 Jun 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Call to spread Olympic ideals to masses
फाजिलनगर। विश्व ओलंपिक दिवस पर जिला ओलंपिक संघ, कुशीनगर के अध्यक्ष एवं गोरखपुर मंडल ओलंपिक संघ के संरक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल शिक्षकों को ओलंपिक के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि उत्कृष्टता, मित्रता, सम्मान और अनुशासन जैसे वैश्विक मूल्यों का प्रतीक है। खेल युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली का विकास करते हैं, जो समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर, बेहतर मार्गदर्शन और पर्याप्त प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी से खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed