फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cadets given the mantra for success in life.

Kushinagar News: कैडेट्स को दिया जीवन में सफलता का मंत्र

Fri, 17 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Cadets given the mantra for success in life.
बुद्ध पीजी कालेज में एनसीसी संयुक्त वार्षिक शिविर में शामिल एनसीसी के अधिकारी। आयोजक
कसया। बुद्ध पीजी काॅलेज परिसर में 50 यूपी बटालियन एनसीसी पडरौना की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (कैटसी-161) के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुया। कर्नल हरीश चंद ने कैडेट्स को जीवन में सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने अनुशासन, समय के सदुपयोग, एकता और कठिन परिस्थितियों में लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कर्नल हरीश चंद ने कहा कि समय का सदुपयोग जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और शिविर में सीखी गई एकता की भावना कैडेट्स के व्यक्तित्व को नई दिशा देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्वभाव और पृष्ठभूमि के लोगों के साथ टीम भावना से कार्य करना जीवन को सरल बनाता है। उन्होंने कैडेट्स से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य व आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य पूरा करने की क्षमता विकसित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़ों का सम्मान, मोबाइल के दुरुपयोग से बचाव और स्वच्छता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़ी सीख को व्यवहार में उतारना हर कैडेट की जिम्मेदारी है। शिविर से लौटने के बाद कैडेट्स के व्यक्तित्व में आया सकारात्मक बदलाव उनके परिवार और समाज में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने शिविर के लिए परिसर एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र का आभार जताया। साथ ही सभी सेना व एनसीसी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और सिविल कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
शाम को कैंप फायर एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाओं ने जलवा बिखेरा। कैडेट प्रीति सिंह, अरुण, बबली, प्रीति विश्वकर्मा, श्रेयांश, सत्येंद्र, निकेश, हिमांशु, सन्नी, रोहित, चांदनी, बरखा, अर्चना और डाली आदि ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल रहे। प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र, महाविद्यालय के सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया, डॉ. गौरव तिवारी और वीरेंद्र कुमार साहू को कमान अधिकारी कर्नल हरीश चंद, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह एवं रिसालदार मेजर हरजीत सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कैप्टन वेद प्रकाश मिश्र, लेफ्टिनेंट नंदलाल पाल, सेकंड ऑफिसर अनुपम कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed