{"_id":"61b6293c41071c6fe90cfaaa","slug":"buying-sports-kit-kushinagar-news-gkp4196357106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूलों में होगी खेल सामग्री की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूलों में होगी खेल सामग्री की खरीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्कूलों में होगी खेल सामग्री की खरीदारी
- प्राथमिक में पांच हजार और जूनियर में दस हजार रुपये की होगी खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए जिले के सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में खेल सामग्री की खरीदारी कराई जाएगी। इसके लिए प्राथमिक स्कूलों में पांच हजार और जूनियर स्कूलों में दस हजार रुपये उपलब्ध कराई जाएगी। यह धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए विभाग की तरफ से जिले के स्कूलों से उनकी जरूरत के अनुसार खेल सामग्री की सूची मांगी गई है।
परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ खेल के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए हर वर्ष न्याय पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं में खेल के प्रति और प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल स्तर पर पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्कूल में उपलब्ध खेल परिसर के मुताबिक खेल सामग्री की खरीदारी की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों को खेल सामग्री की खरीदारी के लिए पांच हजार और जूनियर विद्यालयों में दस हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। यह धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाएगी। प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य और विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में खेल सामग्री की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सभी संबंधित को उनके स्कूल में उपलब्ध खेल परिसर के अनुसार खेले जाने वाले खेल का नाम और जरूरत के मुताबिक खेल सामग्री की सूची मांगी गई है। ताकि खेल सामग्री की खरीदारी के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि भेजी जा सके है।
बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं में खेल में रुचि बढ़ाने के प्रति शासन पूरी तरह गंभीर है। सभी स्कूलों में उपलब्ध खेल परिसर के अनुसार खेल सामग्री की खरीदारी की जानी है। यह धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित को जरूरी निर्देश दिया गया है।