फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Businessman who jumped into Gandak river not found even on third day

Kushinagar News: गंडक नदी में कूदे व्यवसायी का तीसरे दिन भी नहीं चला पता

Sun, 24 Dec 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Businessman who jumped into Gandak river not found even on third day
खड्डा। गंडक नदी में कूदे महराजगंज जिले के व्यवसायी की एसडीआरएफ व स्थानीय नाविक तलाश कर रहे हैं। तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ की कार्रवाई को देखने वालों की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन

महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे के रहने वाले व्यवसायी नागेश्वर रौनियार बृहस्पतिवार की शाम को पनियहवा पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दिए थे। उनकी तलाश में गोरखपुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाकर लगाया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय नाविक भी खोज कर रहे हैं। बिहार सीमा के अंदर बगहां कस्बे तक खोज की जा रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। बताते चलें की नागेश्वर रौनियार अपनी कार से मदनपुर देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। सालिकपुर पुलिस चौकी से वापस लौट आए और पनियहवा पुल से नदी में कूद गए थे। चालक मोहम्मद इब्राहिम के शोर मचाने पर तलाश शुरू की गई थी, जो अभी चल रही है। प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि लापता व्यवसायी की तलाश तत्परता से की जा रही है। अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed