फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   businessman protest at police chowki

हंगामा

Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
businessman protest at police chowki
पुलिस चौकी पर व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज पुलिस चौकी पर जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को व्यापारी नेता हंगामा करने लगे। काफी देर तक चौकी प्रभारी एवं व्यापारियों में कहासुनी होती रही। मामले की जानकारी होते ही चौकी पर पहुंचे एसओ ने व्यापारियों की बातें सुनने के बाद समझा- बुझाकर शांत कराया।

पुलिस चौकी के बगल में संतोष गुप्ता का मकान है। वह अपने सहन में गाड़ी रखने के लिए कटरैन रखे हुए हैं। बुधवार को संतोष ने पुराने कटरैन (टिन शेड ) के स्थान पर नए कटरैन रखवा दिया। बताया जा रहा है कि उस भूमि को राज दरबार अपना बताता है। चौकी प्रभारी तमकुहीराज संतोष को बुलाकर नए कटरैन लगाने पर नाराजगी जाहिर करने लगे। आरोप है कि उन्होंने संतोष को अपशब्द कहते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इसी दौरान कस्बा के काफी संख्या में व्यापारी चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ ने हंगामा कर रहे व्यापारियों को शांत कराया। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजकुमार बरवार का कहना है कि काफी पहले से उस भूमि पर नवनिर्माण करने से रोका गया है। रात को संतोष ने नया कटरैन डाल दिया। जब मैने पूछा कि बगैर सूचित किए नया कटरैन क्यों डाला गया तो मुद्दे को भटकाने के लिए 20-25 लोगों को बुलाकर तरह तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने लगे। एसओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने बताया कि छठ बाद दोनों पक्षों को जमीन के कागजात के साथ बुलाया गया है। मामले को उसी दिन हल कर दिया जाएगा। इस दौरान बैजनाथ मद्धेशिया, जेपी गुप्ता, संजय, उपेंद्र, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed