{"_id":"67b8c4fe92838ffaec0d33a2","slug":"buses-returned-from-kumbh-will-not-be-difficult-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132579-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुंभ से बसें लौटीं, नहीं होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुंभ से बसें लौटीं, नहीं होगी मुश्किल
Fri, 21 Feb 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्रयागराज महाकुंभ में पडरौना डिपो की तरफ से गई दस बसें जिले में आ गई हैं। अब लोकल रूटों के अलावा लंबी दूरी के लिए सवारी नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिल सकेगी। जिले में आई इन बसों को उनके पूर्व में निर्धारित रूटों पर संचालित किया जाएगा। इससे दिल्ली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। पडरौना डिपो से प्रयागराज कुंभ मेले में लगाई गईं 29 बसों में शुक्रवार को पांच बसें डिपो लौट आईं। पहले भी पांच बसें आ चुकी हैं। बसों की कमी से परेशानी झेल रहे यात्रियों को अब यात्रा में सहूलियत होगी। इन बसों के कुंभ मेले में चले जाने से स्थानीय एवं बाहरी यात्री को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। कुंभ से लौटी 10 बसों को संचालन भी विभिन्न मार्गों पर कर दिया गया। इससे यात्रियों को राहत मिल गई।
एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि कुंभ में गईं डिपो की दस बसें डिपो में लौट आई हैं। कुछ बसों शनिवार को आने वाली हैं। उन्हें पूर्व निर्धारित रूटों पर संचालन करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि कुंभ में गईं डिपो की दस बसें डिपो में लौट आई हैं। कुछ बसों शनिवार को आने वाली हैं। उन्हें पूर्व निर्धारित रूटों पर संचालन करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन