{"_id":"6ac563a9ae0f41e3ed0e3db4","slug":"bus-trips-to-temples-of-the-goddess-to-increase-devotees-to-get-relief-during-navratri-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169597-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देवी मंदिरों के लिए बढ़ेंगे बसों के फेरे, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देवी मंदिरों के लिए बढ़ेंगे बसों के फेरे, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पडरौना डिपो ने शुरू की रूटवार तैयारी
प्रमुख देवी मंदिरों को जोड़ने वाले मार्गों पर जरूरत के अनुसार लगाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
पडरौना। शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। देवी स्थानों को जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलेगी।
नवरात्र के दौरान जिले के खनवार माता मंदिर, कुलकुल देवी, मैनपुर देवी स्थान समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुबह से देर शाम तक मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में सामान्य दिनों में चलने वाली बसें कम पड़ जाती हैं। इसे देखते हुए पडरौना डिपो ने रूटवार तैयारी शुरू कर दी है।
डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि नवरात्र में जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, वहां बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें भी लगाई जा सकती हैं। खासकर देवी मंदिरों और प्रमुख कस्बों को जोड़ने वाले मार्गों पर परिवहन व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डिपो स्तर पर संबंधित मार्गों की सूची तैयार कर बसों की उपलब्धता और फेरे तय किए जा रहे हैं। नवरात्र शुरू होने से पहले व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बसों की संख्या और फेरे बढ़ने से श्रद्धालुओं को निजी या डग्गामार वाहनों पर निर्भरता कम होगी।