{"_id":"66bd2fe0e35886c4d608a234","slug":"bus-trips-increased-for-six-days-due-to-rakshabandhan-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121638-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रक्षाबंधन को लेकर छह दिन तक बढ़े बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रक्षाबंधन को लेकर छह दिन तक बढ़े बसों के फेरे
Thu, 15 Aug 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रक्षाबंधन को लेकर छह दिन तक सभी अनुबंध मार्गाें पर परिवहन निगम और अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह सुविधा 17 अगस्त से 22 अगस्त तक रहेगी। जबकि रक्षाबंधन के 24 घंटे पहले से महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
पडरौना डिपो की तरफ से 21 निगम और 24 अनुबंधित समेत कुल 45 बसों का संचालन होता है। इन बसों से हर दिन चार से पांच हजार यात्री अपने गंतव्य के लिए यात्रा करते हैं। त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब दूनी हो जाती है। ऐसे में बसों की उपलब्धता यात्रियों के मुकाबले कम होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस वर्ष 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस दौरान किसी भी यात्री को यात्रा करने में परेशानी न हो इसके लिए रक्षाबंधन के दिन तो बसों के फेरे बढ़ेंगे ही, इस त्योहार के दो तीन दिन पहले और त्योहार के तीन बाद तक निगम और अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाने के लिए शासन की तरफ से निर्देश मिला है।
17 से 22 अगस्त तक सभी अनुबंधित रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। सभी बस चालक और परिचालकों के अलावा वर्कशाॅप में कार्य करने वाले कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं के लिए पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्हें बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा 18 अगस्त की मध्य रात से 20 अगस्त की मध्य रात तक दी जाएगी। इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी न हो इसके लिए शासन की तरफ से छह दिन तक बसों के फेरे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर कार्यालय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।