{"_id":"68717518f1157d0d22008aeb","slug":"bus-station-will-be-built-in-sevarhi-transportation-will-be-easy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-141346-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेवरही में बनेगा बस अड्डा, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेवरही में बनेगा बस अड्डा, आवागमन में होगी सहूलियत
Sat, 12 Jul 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/तमकुहीरोड। यात्रियों को हो रही दिक्कतों से राहत दिलाने के लिए तमकुहीराज विधायक की पहल के बाद शासन की ओर से नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर छह में बस अड्डा बनाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। इसके निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ रूपये भी जारी किया गया है।
गोरखपुर से आने वाली अधिकतर सरकारी बसें सेवरही कस्बा जाने के बजाय तमकुहीराज से लौट जाती हैं। इसके कारण नगर पंचायत सेवरही व आसपास के लोगों को दिन व रात में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। निजी सवारी गाड़ियों से नगर पंचायत सेवरही की यात्रा करनी पड़ती है। इसे देखते हुए नगर पंचायत सेवरही के शिव शक्ति नगर मुहल्ले में दस लाख रूपये की लागत से तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने सरकारी बसों के संचालन व ठहराव के लिए वर्ष 2023 में व्यवस्था बनाई थी, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं विकसित नहीं हुआ और सरकारी बसे वहां जाने व रुकने से परहेज कर रही थी। इससे लोग परेशान थे। क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या से तमकुहीराज विधायक को अवगत कराया। जिसपर उन्होंने शासन को लोगों की समस्याओ को बताया और स्थाई बस पड़ाव अड्डा के निर्माण की मांग की। इसके बाद शासन की ओर से नगर पंचायत सेवरही में बस अड्डा के लिए करीब एक करोड़ अस्सी लाख रूपये के कार्ययोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान मिल गई है। इसमें पहली किस्त भी जारी हो गई है। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने बताया सेवरही मे प्रस्तावित बस बस पड़ाव अड्डा केवल एक संरचना नहीं, बल्कि तमकुहीराज विधानसभा की नई पहचान और विकास का द्वार होगा। इससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।