फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bullion businessman who went to visit fair dies in suspicious condition

Kushinagar News: मेला घूमने गए सर्राफा व्यवसायी की संदिग्ध हालत में मौत

Fri, 19 Apr 2024 03:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Bullion businessman who went to visit fair dies in suspicious condition
सुमित वर्मा की फाइल फोटो।
-पडरौना शहर के दरबार रोड निवासी सर्राफा व्यवसायी की रेलवे स्टेशन रोड के किनारे मिली लाश
विज्ञापन

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे पर चोट लगने और प्वॉइजनिंग से मौत की होने की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार की देर रात मेला घूमने गए दरबार रोड निवासी सर्राफा व्यवसायी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आधी रात को सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसका शव घर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घर वाले कुछ बताने से परहेज कर रहे थे और पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर, चेहरे पर चोट लगने और प्वॉइजनिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
दरबार रोड निवासी विजय वर्मा के पुत्र सर्राफा व्यवसायी सुमित वर्मा (33) बुधवार को रामनवमी के दिन मेला घूमने गया था। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सुमित रेलवे स्टेशन रोड पर अचेतावस्था में पड़ा मिला। यह देख किसी ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और दाह संस्कार की तैयारी में लग गए। इसी बीच इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को हो गई। रात करीब 12 बजे पहुंची पुलिस ने घर वालों से घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घर वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। व्यवसायी की मौत को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा है। सीओ सदर अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहींं दी है। तहरीर देने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed