{"_id":"6a0781aa360abe90360646b7","slug":"bulldozers-to-demolish-160-houses-in-dudahi-nagar-panchayat-notices-issued-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159871-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुदही नगर पंचायत के 160 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुदही नगर पंचायत के 160 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी
Sat, 16 May 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दुदही नगर पंचायत में एनएच की जमीन में अवैध तरीके से बने 160 मकानों पर बुलडोजर चलेगा। एनएच की ओर से नोटिस जारी कर लोगों को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण खाली करने या अपनी जमीन है तो उसका साक्ष्य प्रस्तुत करने का समय दिया है। नोटिस मिलने से लोगों में खलबली मच गई है। तय समय में साक्ष्य नहीं देने पर एनएच की ओर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
दुदही नगर पंचायत के रास्ते एनएच गुजरा है। सड़क के किनारे उत्तर और दक्षिण पटरी पर 160 लोगों ने दुकान, मकान और बाउंड्री बना ली है। इसकी शिकायत करीब एक साल पूर्व शासन में हुई थी। जिला प्रशासन की ओर से जांच के बाद एनएच को जांच के निर्देश दिए गए। एनएच की ओर से नक्शे के अनुसार 160 मकानों को चिह्नित किया गया। एनएच के अफसरों का दावा है कि जो मकान, दुकान व बाउंड्री बनी हैं, वह एनएच की जमीन में हैं।
एनएच अधिकारियों का कहना है कि टीम मौके पर गई थी तो कुछ लोग खुद की जमीन में निर्माण होने का दावा कर रहे थे, उनको अभिलेख उपलब्ध कराने का समय दिया गया है। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ी होने के साथ-साथ जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएगी। एनएच के जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि 160 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। तय समय में जवाब नहीं देने पर एनएचएआई अपनी व्यवस्था से अतिक्रमण हटवाएगा। इसका मुआवजा भी अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा।