{"_id":"62c489955eed9325eb51f4a8","slug":"bujurg-ka-shav-rakhakar-dharane-par-baithe-parijan-kushinagar-news-gkp4427374165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग का शव रखकर धरने पर बैठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग का शव रखकर धरने पर बैठे परिजन
विज्ञापन
खजुरिया गांव मे मारपीट के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी ।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
बुजुर्ग का शव रखकर धरने पर बैठे परिजन
एसडीएम सदर के आश्वासन पर माने परिजन
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। खजुरिया गांव में रविवार रात जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम से आने पर परिजन उसे विवादित स्थल पर रखकर धरना पर बैठ गए। देर शाम तक मान मनौव्वल चलता रहा। एसडीएम सदर के आश्वासन पर परिजन माने।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के खुजरिया गांव में जमीन के विवाद में रविवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। 24 लोग घायल हो गए थे। घायल सहती कुशवाहा की सोमवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात है।
मंगलवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही परिजन विवादित भूमि पर रखकर धरने पर बैठ गए और भूमि से कब्जा हटवाने, लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई व मुआवजा सहित घायलों का इलाज कराने की मांग करने लगे। देर शाम एसडीएम सदर महात्मा सिंह राजस्व टीम के साथ व सीओ खड्डा संदीप वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने दो घंटे तक समझाया और लेखपाल सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व उनकी समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान एसओगिरजेश उपाध्याय, एसआई उमेश यादव, कैलाश यादव, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, मानवेंद्र, अखिलेश, विनोद, सोनू, सपा नेता विक्रमा यादव, नथुनी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।