फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   building materials on the streets, bereaved cares

भवन निर्माण सामग्री सड़कों पर, दुश्वारी झेल रहे राहगीर

Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
building materials on the streets, bereaved cares
भवन निर्माण सामग्री सड़कों पर, दुश्वारी झेल रहे राहगीर - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। नगर में सड़क की पटरियों पर कई जगह लोगों ने भवन निर्माण सामग्री रख दिया है, वहीं ठेले व वाहन खड़ी कर दिए जाने से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के कारण अक्सर यातायात जाम की समस्या भी पैदा हो जा रही है। इससे पैदल चलने वालों के साथ ही वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन


पडरौना नगर में कई जगह सड़क की पटरियों पर भवन निर्माण सामग्री रख दिया है। सड़क पर मोरंग बालू व गिट्टी रखे जाने के चलते कई बार बाइक सवार गिर चोटिल भी हो चुके हैं। पडरौना नगर के जटहां रोड, कसया रोड सहित कई अन्य मार्गों पर भी कमोवेश यही स्थिति है। समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होते जाने के बावजूद संबंधित विभागों के लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर सड़क की पटरी पर ही ठेला लगाने वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते सड़कें संकरी हो गई हैं और मार्ग पर अक्सर यातायात जाम की समस्या पैदा हो जा रही है। बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहक भी अपनी बाइक को सड़कों के किनारों पर खाली पड़े स्थान पर खड़ी देते हैं। यही नहीं, चार पहिया वाहन लेकर आने वाले लोग भी ऐसा ही कर रहे हैं, जिससे अक्सर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। कई जगह तो आधी सड़क तक अतिक्रमण कर लेते हैं। सुबह और रात के समय तो पडरौना नगर की सड़कें काफी चौड़ी दिखती हैं, लेकिन दिन में अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो जा रही हैं। शिवांश मिश्र, योगेश सिंह आदि का कहना है कि अतिक्रमण के कारण नगर में अक्सर ही जाम लग जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed