{"_id":"d6396878eb72d85815356535d9e51263","slug":"buddhist-festival-today-completed-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की शुरूआत सोमवार से होगी। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय सारनाथ, वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर एलएन शास्त्री होंगे।
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह दस बजे से होगी। इसी दौरान वीसी प्रो. शास्त्री माथा कुंवर मंदिर के समीप भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से निर्मित कराए गए इंटरप्रीटेशन सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।
पुरातत्व संरक्षण अधिकारी पंकज तिवारी ने कहा कि बौद्ध महोत्सव की फंडिंग संस्कृति मंत्रालय कर रहा है। जबकि आयोजन केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय सारनाथ, वाराणसी कर रहा है।
विज्ञापन
महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न बौद्ध लोगों का व्याख्यान एवं आकर्षक बौद्ध-कलाओं का प्रदर्शन होगा। महोत्सव में केंद्रीय बौद्ध संस्थान लेह, लद्दाख, हिमालयी संस्कृति शिक्षण संस्थान दाहुंग, अरुणांचल प्रदेश, नव नालंदा महाविद्यालय बिहार के अलावा पूर्वोत्तर संस्कृति केंद्र दीमापुर नागालैंड से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे।