फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buddhist devotees offered prayers and offered their heads

Kushinagar News: बौद्ध श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नवाया शीश

Mon, 06 Jul 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Buddhist devotees offered prayers and offered their heads
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक एवं बौद्ध तीर्थस्थल कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में रविवार को देश-विदेश से पहुंचे बौद्ध श्रद्धालुओं ने महात्मा बुद्ध की पूजा की। बौद्ध भिक्षुओं ने मंदिर परिसर में धूप, दीप एवं पुष्प अर्पित कर मानव कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। रविवार की सुबह से ही महापरिनिर्वाण मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। विभिन्न देशों से आए बौद्ध अनुयायियों ने तथागत बुद्ध की 6.10 मीटर लंबी शयन मुद्रा प्रतिमा के समक्ष ध्यान साधना की और बुद्ध वंदना का पाठ किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। भिक्षुओं ने महात्मा बुद्ध के बताए करुणा, अहिंसा, सत्य और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed