{"_id":"618968951778163fbe39fec7","slug":"buddha-s-message-echoed-in-myanmar-buddha-monastery-kushinagar-news-gkp4156759174","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार बुद्ध विहार में गूंजे बुद्ध के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार बुद्ध विहार में गूंजे बुद्ध के संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार बुद्ध विहार में गूंजे बुद्ध के संदेश
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर म्यामांर बुद्ध विहार में तीन दिवसीय इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग समारोह का शुभारंभ सोमवार को विधायक रजीकांत मणि त्रिपाठी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर किया। इस दौरान भगवान बुद्ध के संदेश गूंजते रहे। चांटिंग के दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
विधायक ने कहा कि चांटिंग समारोह के माध्यम से भगवान बुद्ध के संदेश लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। बौद्ध भिक्षु व अनुयायी इसमें विश्व शांति के लिए पाठ कर रहे हैं, जिससे सुख, समृद्धि व खुशहाली आएगी।
कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि कोविड के चलते चांटिंग समारोह का भव्य आयोजन नहीं हो पा रहा है। अगर हालात सामान्य रहे तो आने वाले वर्षों में पूर्व की तरह ही महापरिनिर्वाण मंदिर में भव्य व आकर्षक आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
म्यांमार बुद्ध विहार के मीडिया प्रभारी टीके राय ने बताया कि यह समारोह 10 नवंबर तक चलेगा। समापन समारोह में देवरिया के पूर्व डीएम मनोज कुमार, कुशीनगर के पूर्व डीएम आंद्रा वामसी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को सम्मान दिया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर भंते नंदरतन, भंते महेंद्र, भंते अशोक, रामनगीना, ओमप्रकाश कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।