फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BSP and Congress candidates could not even save their booths

बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी अपने बूथ भी नहीं बचा पाए

Fri, 11 Mar 2022 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
BSP and Congress candidates could not even save their booths
बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी अपने बूथ भी नहीं बचा पाए
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार श्यामरती देवी का एक बूथ पर खाता तक नहीं खुला
कसया(कुशीनगर)। जिले की सातों विधानसभा सीट पर भाजपा व गठबंधन के सामने सपा, बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की नहीं चल सकी। इन सीटों पर भाजपा या उसके गठबंधन से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने बाजी मारी। यहां तक बसपा और कांग्रेस के कुछ प्रत्याशी अपना बूथ भी नहीं बचा पाए।
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 433 बूथ थे। उनमें से तीन बूथों पर सपा, बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के बूथ थे। इन बूथों पर भी सपा के प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी को छोड़कर बसपा के प्रत्याशी मुकेश्वर प्रसाद उर्फ पप्पू और कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी अपने बूथ पर भी जीत नहीं हासिल कर सकीं।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने किसान इंटर कॉलेज साखोपार में बूथ संख्या 243 पर मतदान किया था। इस बूथ पर 314 मत मिले हैं। जबकि भाजपा को 221 व बसपा को 34 और कांग्रेस को शून्य मत मिले हैं। बसपा के प्रत्याशी मुकेश्वर मद्धेशिया उर्फ पप्पू ने जूनियर हाईस्कूल कसया के बूथ संख्या 318 पर मतदान किया था। वहां उन्हें 103, भाजपा को 285 व सपा को 109 मत मिले। कांग्रेस की प्रत्याशी श्यामरती देवी को शून्य मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी ने प्राथमिक विद्यालय सबया में बूूथ संख्या 380 पर मतदान किया था, जहां उन्हें 23 मत मिले। भाजपा को इस बूथ पर 207, सपा को 54 और बसपा को 10 मत मिले हैं। इस तरह सपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के अपने बूथ पर मिले मतों पर नजर डालें तो यह सामने आ रहा है कि सपा को छोड़कर बसपा के मुकेश्वर मद्धेशिया उर्फ पप्पू व कांग्रेस की श्यामरती देवी ने अपने बूथ को भी नहीं जीत पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed