{"_id":"65809582f4dfa9bf6200cd24","slug":"bsa-suspends-headmaster-in-mdm-embezzlement-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9552-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एमडीएम के गबन के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एमडीएम के गबन के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोरोना के समय अवशेष एमडीएम के करीब पांच लाख रुपये गबन करने के मामले में बीएसए ने सेवरही क्षेत्र के भगवानपुर संविलियन विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच के लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित से गबन की गई धनराशि की वसूली समेत अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सेवरही के भगवानपुर निवासी मिश्री ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने ग्राम सभा भगवानपुर के ग्राम प्रधान और गांव के संवलियन विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक सुबाष प्रसाद पर कोरोना काल में एमडीएम के मद में आए पांच लाख रुपये निकाल कर आपस में बांट लेने और विद्यार्थियों को फल व दूध नहीं देने का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुहए बीएसए ने सेवरही बीईओ और जिला समन्वयक एमडीएम की दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच कराई। जांच समिति ने विद्यालय में उपलब्ध अभिलेख के आधार पर शिकायती की जांच की। जांच के समय बैंक स्टेटमेंट और विद्यालयीय अभिलेखों में शिकायत कर्ता के लगाए गए आरोप सही मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक सुबाष प्रसाद पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाते हुए निलंबित कर दिया। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि एमडीएम की धनराशि गबन करने के मामले में सेवरही के भगवानपुर स्थित संविलयन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष प्रसाद को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ मिली शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। गठित जांच टीम की तरफ से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद गबन की गई धनराशि की वसूली समेत अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।