{"_id":"578d166c4f1c1bbb26c4bfdc","slug":"bsa-offfice-and-2-schools-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय और दो स्कूलों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय और दो स्कूलों की हुई जांच
kushinagar
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सोमवार को बीएसए कार्यालय और जिले के दो स्कूलों की गोरखपुर के एडी बेसिक ने जांच की। जांच के दौरान कई अध्यापक अनुपस्थित मिले। एडी बेसिक ने बीएसए कार्यालय में बीईओ के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिया।
सुबह करीब 10:30 बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे एडी बेसिक गोरखपुर सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यालय के सभी कमरों का निरीक्षण किया। फाइलों के रखरखाव समेत अन्य कार्यों की भी जानकारी ली। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठककर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षकों के अंदर जागृति नहीं आएगी, व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। इसके लिए अच्छे अध्यापकों को प्रोत्साहित करें और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान बीएसए लालजी यादव, लेखाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, बीईओ अजय कुमार तिवारी, अखिलेश यादव, विजय यादव, अशोक सिंह आदि मौजूद थे। कुशीनगर से लौटते वक्त एडी बेसिक ने हाटा क्षेत्र के दो स्कूलों की जांच की। वहां उन्हें शिक्षकों की अनुपस्थिति समेत कई कमियां मिलीं।
विज्ञापन
इस संबंध में एडी बेसिक ने बताया कि उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिन दो स्कूलों की जांच की गई है उनसे संबंधित रिपोर्ट कार्रवाई के लिए बीएसए को भेजी जाएगी।