फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BSA issued clarification

Kushinagar News: 16 प्रधानाध्यापक और 16 शिक्षकों को बीएसए ने जारी किया स्पष्टीकरण

Fri, 28 Apr 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
BSA issued clarification
- पडरौना समेत पांच ब्लॉकों के 167 विद्यालयों की जांच में अनुपस्थित मिले 16 शिक्षकों का बाधित किया वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शासन के निर्देश पर 24 और 25 अप्रैल को जांच टीम गठित कर पडरौना, सेवरही, फाजिलनगर, रामकोला और विशुनपुरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की जांच की गई। इसमें शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र समेत कुल 16 लोग बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने अनुपस्थित तिथि का वेतन बाधित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि जांच के दौरान विभिन्न कमियां मिलने पर 16 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण देने को कहा है।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के बीईओ और जिला समन्वयकों की टीम गठित कर 24 व 25 अप्रैल को पडरौना, सेवरही, फाजिलनगर, रामकोला और विशुनपुरा ब्लॉक के कुल 167 विद्यालयों की जांच की गई। इसमें चार शिक्षक, एक अंशकालिक अनुदेशक और 11 शिक्षा मित्र अनुपस्थित थे। अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र और अंशकालिक अनुदेशकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित तिथि का वेतन व मानदेय बाधित कर अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मिली विभिन्न कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिले के 16 प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को भी नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed