{"_id":"6887d1e151bb755d4f074d0e","slug":"bsa-got-angry-after-seeing-the-dirt-in-brc-reprimanded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142491-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीआरसी में गंदगी देख बिफरे बीएसए, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीआरसी में गंदगी देख बिफरे बीएसए, लगाई फटकार
Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा बीआरसी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का सोमवार को बीएसए निरीक्षण करने पहुंचे। उनके निरीक्षण के दौरान बीआरसी परिसर में चारो तरफ फैली गंदगी देख नाराजगी जताते हुए मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की जांच के लिए निकले थे, जिसके चलते बीईओ मौके पर नहीं थे। विशुनपुरा बीआरसी सभागार में बुनियादी भाषा, संख्या ज्ञान व एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण का सोमवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए राम जियावन मौर्य तो प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को संबोधित कर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिले के प्रत्येक विद्यालय के बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने बीएसए ने उपस्थित जानकारी ली, जिसमें बैच-ए में एक और बैच-बी में छह प्रशिक्षु अनुपस्थित मिले। इसके बाद बीआरसी परिसर का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान बीआरसी परिसर में चारो तरफ गंदगी देख मौजूद कर्मचारियों फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान बीईओ जयंत भारती अनुपस्थित मिले, तो बीएसए ने फोन कर जानकारी ली, बार्ता के दौरान बीईओ ने विद्यालयों के निरीक्षण करने की बात कही। बीएस ने बताया कि विशुनपुरा बीआरसी के निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बीईओ जयंत भारती अनुपस्थित मिले, तो बीएसए ने फोन कर जानकारी ली, बार्ता के दौरान बीईओ ने विद्यालयों के निरीक्षण करने की बात कही। बीएस ने बताया कि विशुनपुरा बीआरसी के निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन