{"_id":"64c55d3706adb641cf0e3904","slug":"brother-sister-not-listened-in-police-station-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2324-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घायल भाई-बहन को पुलिस ने चौकी से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घायल भाई-बहन को पुलिस ने चौकी से खदेड़ा
Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बुआ को दो दिनों से घर में बंद कर पीट रहे थे भतीजे
उलाहना देने पर दोनों भाई और बहन को भतीजों ने पीटा
जिला अस्पताल में हुआ घायलों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भतीजे की पिटाई से घायल बुआ और चाचा शनिवार को सिधुआं बाजार पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कराने की बात कहते हुए घायलों को खदेड़ दिया। देर शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकटोलिया गांव की रहने वाली शबनम को घर में बंदकर उसके भतीजे दो दिन से पिटाई कर रहे हैं। मोहर्रम त्योहार पर घर आए भाई बिलाल अहमद और फैजान को इसकी जानकारी हुई तो भतीजों से पूछने दोनों भाई गए। नाराज भतीजों ने बुआ और चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल भाई-बहन सिधुआं बाजार चौकी पर पहुंचे। पुलिस ने पूरी बात सुनी और थाने से भगा दिया।
कुछ देर बाद एक सिपाही बोला कि जाओ मेडिकल करा लो और कोतवाली में जाकर तहरीर दो। जबकि पुलिस की जिम्मेदारी है कि थाने या चौकी पर पहुंचने वाले घायलों का मेडिकल पुलिस कराती है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।