{"_id":"68ffd28e4943de1aa509bd84","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-killed-in-bike-collision-one-seriously-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147927-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में जीजा-साले की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में जीजा-साले की मौत, एक गंभीर
Tue, 28 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड्डा नहर मार्ग पुलिया के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें जीजा, साले की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल युवक को डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी शमशुदीन (35) सोमवार को अपने ससुराल ढाेलहा गया था। सोमवार की शाम को अपने साले जमशेद (38) के साथ बाइक से पास के चौराहे पर मीट खरीदने गया था। लौटते समय खड्डा नहर मार्ग की पुलिया के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक की गति तेज होने के कारण जीजा, साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार पिपरा गांव निवासी संतोष यादव (29) गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के समय उधर से गुजर रहे सांसद विजय कुमार दुबे ने फोन कर एंबुलेंस को बुलाया और लोगों की मदद से संतोष को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद घरवालों में चीख पुकार मच गई। शमसुद्दीन राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसका परिवार भी ससुराल में आया था।