फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brother and sister's condition worsened after drinking pesticide

Kushinagar News: कीटनाशक पीने से भाई-बहन की हालत बिगड़ी

Sun, 20 Apr 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister's condition worsened after drinking pesticide
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवगांव में घरेलू कलह से परेशान होकर भाई, बहन शनिवार को कीटनाशक पी लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को अचेत देख लोगों ने पुलिस को सूचना दिया और सीएचसी पर लेकर गए। हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों का बयान भी दर्ज किया है। देवगांव निवासी रामचंद्र राजभर का 20 वर्षीय बेटा राजन और 14 वर्षीय बेटी संजना शनिवार को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उस समय घर पर कोई नहीं था। वापस लौटे तो घर से कुछ दूर बने घोठे पर दोनों को अचेत देखा। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। जानकारी होते ही आनन-फानन में इलाज के लिए कोटवा सीएचसी पर लाए। जहां दो घंटे तक इलाज करने के बाद हालत में सुधार न देख दोनों को मेडिकल कॉलेज पडरौना भेज दिया गया। भाई बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

दस वर्ष पूर्व मां की हो चुकी है मौत, सौतेले मां करती हैं परवरिश
दोनों भाई बहन के सिर से दस वर्ष पहले ही मां का साया उठ गया। आंधी के दौरान पेड़ की डाली टूटकर गिरने से मां की मौत हुई थी। तीन नाबालिग बच्चों के परवरिश के लिए दूसरी शादी रामचंद्र ने किया था। पिता रोजगार के सिलसिले में विदेश में हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना हैं कि किसी बात को लेकर गुस्से में आ कर जहर खा लिए हैं जानकारी किसी को नहीं है। एसएचओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उनका बयान दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed