फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brother and sister who went to drink water from RO plant got burnt due to electric shock

Kushinagar News: आरओ प्लांट से पानी पीने गए भाई-बहन करंट की चपेट में आने से झुलसे

Fri, 09 May 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister who went to drink water from RO plant got burnt due to electric shock
हादसे के बाद मायूस बैठे परिजन। संवाद 
खड्डा। क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के रामनाथ चौराहे पर बुधवार की रात सार्वजनिक आरओ प्लांट से पानी पीने गए भाई-बहन करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इसमें भाई की स्थिति गंभीर है। उसका गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बहन खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि इस आरओ प्लांट में काफी दिनों से करंट उतर रहा था, लेकिन जिम्मेदार लापरवाह बने रहे।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बोधीछपरा निवासी 25 वर्षीय कृपाचन्द उर्फ टुनटुन निषाद के मामा नरेश साहनी का घर इसी गांव में कुछ दूरी पर है। नरेश के यहां लड़की की शादी है। बुधवार की रात हल्दी कार्यक्रम था। करीब रात 12:30 बजे टुनटुन अपनी बहन 22 वर्षीय सुनीता व पत्नी श्रीजावती के साथ घर आ रहे थे। रास्ते में रामनाथ चौराहे पर लगे आरओ प्लांट से पानी पीने के लिए पहुंचे। साथ में बहन भी थी। वह जैसे ही टोंटी चालू कर पानी पीना चाहे तभी करंट की चपेट में आ गए। पास में खड़ी बहन भी इसकी चपेट में आ गई। वह झटका लगने के बाद कुछ दूर जा गिरी, जबकि टुनटुन आरओ प्लांट से चिपक गया। पत्नी के शोर मचाने पर रिश्तेदार दौड़े और सूखे डंडे से किसी तरह छुड़ाया। टुनटुन की गंभीर हालत देख उसे तुर्कहा सीएचसी लाया गया। यहां से पडरौना मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अब गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


साजिशन करंट प्रवाहित कराने का आरोप
टुनटुन के पिता रामजी उर्फ नसेड़ा व अन्य कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग साजिश करते हुए किसी तरह से करंट प्रवाहित करा देते हैं कि कोई दूसरा पानी न पी सके। पहले भी कई लोगों को झटका लग चुका है। बच्चे जब जाते हैं तो उन्हें भी झटका लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी नहीं की गई मरम्मत
आरओ प्लांट के पास सैलून चलाने वाले व अन्य लोगों ने बताया कि पहले करंट आता था तो बंद कर दिया गया था। इस बीच फिर शुरू हुआ है। पानी पीने जाने पर झनझनी लगती है। इसके लिए प्रधान से कहा गया है। प्रधान ने इसके ठेकेदार को मरम्मत के लिए फोन किया परंतु बना नहीं है।

प्रधान बोले- कराई जाएगी मरम्मत
ग्राम प्रधान लोकनाथ साहनी ने बताया कि पता नहीं कैसे इस तरह की घटना हो गई। आरओ प्लांट की मरम्मत कराई जाएगी ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed