{"_id":"63dd56313eb5227624229907","slug":"bridegroom-came-morning-in-inlaw-s-house-ran-away-in-night-with-cash-and-jewels-kushinagar-news-gkp466157843-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुबह ससुराल आई दुल्हन, रात में नकदी और गहने लेकर हुई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुबह ससुराल आई दुल्हन, रात में नकदी और गहने लेकर हुई लापता
Sat, 04 Feb 2023 02:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 02:00 PM IST
सार
दीपक कुशवाहा की शादी 31 जनवरी की रात देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बालपुर में हुई है। एक फरवरी की सुबह 10 बजे वह लोग बहू को विदा कराकर घर ले आए। दिन में परिवार के बीच मांगलिक कार्यक्रम चलते रहे। बरात की थकान की वजह से शाम को लोग जल्दी भोजन करके सो गए। रात में करीब 12 बजे उनके बेटे की नींद खुली तो बिस्तर पर दुल्हन नहीं थी। कुछ देर इंतजार करने के बाद बेटे ने घर में खोजकर हम लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
कुशीनगर जिले में पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह ससुराल पहुंची दुल्हन रात में ही नकदी और गहने लेकर लापता हो गई। दुल्हन के ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की आसपास क्षेत्र में चर्चा हो रही है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया सुमाली पट्टी गांव के हरिकेश कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके बेटे दीपक कुशवाहा की शादी 31 जनवरी की रात देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बालपुर में हुई है। एक फरवरी की सुबह 10 बजे वह लोग बहू को विदा कराकर घर ले आए।
विज्ञापन
दिन में परिवार के बीच मांगलिक कार्यक्रम चलते रहे। बरात की थकान की वजह से शाम को लोग जल्दी भोजन करके सो गए। रात में करीब 12 बजे उनके बेटे की नींद खुली तो बिस्तर पर दुल्हन नहीं थी। कुछ देर इंतजार करने के बाद बेटे ने घर में खोजकर हम लोगों को सूचना दी। रात में घर के आसपास भी उसकी तलाश की गई। इस दौरान पता लगा कि कमरे में रखा 18 थान सोने और 10 थान चांदी के गहने गायब हैं।
विज्ञापन
इस जानकारी जब दुल्हन के मायके में दी गई तो लोगों ने बताया कि वह वहां भी नहीं पहुंची है। तभी से उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में एसएचओ पटहेरवा गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही नवविवाहिता की तलाश करके उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।