फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bride refuses to marry after seeing drunken groom in Kushinagar

UP: स्टेज पर जयमाल के दौरान अचानक चीखते हुए रो पड़ी दुल्हन, दूल्हे ने की ये शर्मनाक हरकत; थाने पहुंचा परिवार

Sun, 04 Jun 2023 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

कुशीनगर में शादी के मंडप में जमकर हंगामा हुआ। जयमाल के दौरान शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बिहार के भुआलपट्टी गांव से सेवरही थाना इलाके के तिवारीपट्टी गांव में बरात आई थी। दहेज में ली गई रकम वापस होने के बाद बरात वापस हुई। 

विज्ञापन
Bride refuses to marry after seeing drunken groom in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के सेवरही थाना इलाके के तिवारीपट्टी गांव में शुक्रवार की शाम आई बरात में जयमाल के दौरान शराब के नशे में दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद रातभर पंचायत चली। बात नहीं बनी तो पुलिस दूल्हे को थाने लेकर गई। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे लड़की पक्ष की तरफ से खर्च की गई रकम लड़के पक्ष की तरफ से वापस करने पर बरात लौट पाई। तिवारी पट्टी गांव में शुक्रवार की शाम को बिहार प्रांत के भुआलपट्टी गांव से बरात आई थी। लड़की पक्ष की तरफ से बरातियों की आवभगत की गई। 
विज्ञापन


द्वारपूजा के पश्चात जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा के जयमाल स्टेज पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची। दूल्हा-दुल्हन के हाथ में जयमाला दी गई। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को शराब के नशे में स्टेज पर डगमगाते देखा। इस पर दुल्हन ने वरमाला डालने से इंकार कर दिया और रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब लड़की के पिता और परिवार को हुई तो वे लोग आक्रोशित हो उठे। बरातियों को रोक लिया गया। इसके बाद देर रात तक मान-मनौवल चलती रही। अन्य बरातियों को रात में ही छोड़ दिया गया, लेकिन दूल्हा सहित उसके परिवार के लोगों को रोक लिया गया। 

 

इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने सेवरही पुलिस को मामले की सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने लेकर गई। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को उनकी तरफ से खर्च सभी रकम लौटा दी गई। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed