फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BRD Medical College Gorakhpur Student Taking MBBS Exams for 11 Years Fails Again.got the last chance

UP: 11 साल से MBBS परीक्षा दे रहे छात्र को अंतिम मौका, रुकी है डिग्री- कई बार हो चुका है फेल

Sat, 28 Mar 2026 11:50 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 11:50 AM IST
सार

यह मामला वर्ष 2010 बैच से जुड़ा है लेकिन इसी तरह 1998, 2008 और 2013 बैच के तीन अन्य छात्रों का परिणाम भी वर्षों से लंबित है। हालांकि, इनमें एक मामला कोर्ट में है। इन छात्रों का रिजल्ट भी निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा पूरी न कर पाने के कारण रोका गया था। जनवरी माह में इन पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान दस वर्ष से अधिक समय तक परीक्षा पास न कर पाने वाले छात्रों के परिणाम पर पुनर्विचार किया गया।

विज्ञापन
BRD Medical College Gorakhpur Student Taking MBBS Exams for 11 Years Fails Again.got the last chance
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) के माध्यम से वर्ष 2010 में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले एक छात्र को अब शिक्षा पूरी करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। छात्र कई बार परीक्षा में बैठा लेकिन सफलता प्राप्त नहीं कर सका।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिछली बार हुई परीक्षा में वह दो विषयों की सप्लीमेंट्री में फेल हो गया था, जिसके कारण उसकी एमबीबीएस डिग्री रोक दी गई थी। अब मेडिकल काउंसिल की नई व्यवस्था के तहत उसे आखिरी मौका दिया जा रहा है। यदि वह आगामी परीक्षा में दोनों विषयों में सफल हो जाता है तो उसे एमबीबीएस की डिग्री प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला वर्ष 2010 बैच से जुड़ा है लेकिन इसी तरह 1998, 2008 और 2013 बैच के तीन अन्य छात्रों का परिणाम भी वर्षों से लंबित है। हालांकि, इनमें एक मामला कोर्ट में है। इन छात्रों का रिजल्ट भी निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा पूरी न कर पाने के कारण रोका गया था। जनवरी माह में इन पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान दस वर्ष से अधिक समय तक परीक्षा पास न कर पाने वाले छात्रों के परिणाम पर पुनर्विचार किया गया।
विज्ञापन

पुराने एमबीबीएस छात्र की दो विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा कराई जानी है। यदि छात्र परीक्षा में सफल होता है तो डिग्री जारी कर दी जाएगी। एमसीआई के नियमों का पालन किया जा रहा है। वर्ष 2023 से नए नियमों के बदलाव से किसी भी छात्र को दस वर्ष के भीतर परीक्षा पास करनी होगी: डॉ. राम कुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed