फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Branch manager girl body found hanging in house

कुशीनगर: बरामदे में लटका मिला शाखा प्रबंधक का शव, मानसिक दबाव में बताई जा रही थीं युवती

Thu, 23 Sep 2021 03:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Sep 2021 03:53 PM IST
सार

बड़ौदा यूपी बैंक की सहायक शाखा प्रबंधक रही दीक्षा सिंह अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे बड़ी थीं। वह अविवाहित थी। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा उसकी 22 वर्षीय छोटी बहन सृष्टि और 19 वर्षीय भाई रुद्रांश हैं।

विज्ञापन
Branch manager girl body found hanging in house
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सखवनिया गांव की 25 वर्षीय एक युवती का शव बरामदे में फंदे से लटकता पाया गया। वह पडरौना के बड़ौदा यूपी बैंक में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। वह कुछ माह से मानसिक दबाव में बताई जा रही थीं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सखवनिया गांव निवासी आनंद मोहन सिंह की 25 वर्षीय बेटी दीक्षा सिंह बड़ौदा यूपी बैंक की मुख्य शाखा में सहायक शाखा प्रबंधक के तौर पर कार्यरत थीं। बीते कुछ माह पूर्व से वह मानसिक दबाव में बताई जा रही थीं। घरवाले उनका इलाज भी करा रहे थे।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि वह ड्यूटी तो करती थीं, लेकिन मानसिक दबाव से जूझ रही थीं। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर के रसोई घर में खाना बना रहीं उनकी मां सुमन सिंह बेटी को आवाज देने लगीं। कई बार आवाज देने के बाद भी जब दीक्षा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो वह दूसरे दरवाजे से बरामदे में गईं। वहां दीक्षा बरामदे में लगे रॉड में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीन संतानों में बड़ी थीं दीक्षा

इसके बाद मां ने शोर मचाया तो घर के अन्य लोग भी पहुंच गए। घरवालों ने दीक्षा के शव को फंदे से नीचे उतारा। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। कुबेरस्थान थाने के एसओ संजय कुमार का कहना है कि परिजनों की सूचना पर पुलिस गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बड़ौदा यूपी बैंक की सहायक शाखा प्रबंधक रही दीक्षा सिंह अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे बड़ी थीं। वह अविवाहित थी। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा उसकी 22 वर्षीय छोटी बहन सृष्टि और 19 वर्षीय भाई रुद्रांश हैं। दीक्षा की मौत के बाद से ही उनके माता-पिता तथा दोनों छोटे भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed