फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brainstorming for flights continues...Airlines in touch

Kushinagar News: उड़ान के लिए मंथन जारी...संपर्क में विमानन कंपनियां

Sun, 19 Jan 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming for flights continues...Airlines in touch
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से उड़ान के लिए विभिन्न विमानन कंपनियों की ओर से उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी के साथ मंथन जारी है। फिजिकल, वर्चुअल और स्थलीय सर्वे कर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए मूलभूत सुविधाओं, संरचना एवं सुरक्षा आदि पहलुओं पर वार्ता चल रही है। उड़ान भरने के दौरान सुरक्षा के मानकों से जुड़े कुछ व्यवधान आ रहे हैं। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से उन बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इन बाधाओं को दूर होने पर ही विमानन कंपनी को हरी झंडी मिलने की संभावना जताई जा रही है। विगत दो माह पहले इंडिगो एयरलाइंस और जेटविंग्स एयरलाइन ने एयरपोर्ट पर सर्वे टीम भेजकर जांच कराई। उनकी ओर से उड़ान भरने को लेकर सकारात्मक सहमति जताई जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंसों के बीच मंथन अंतिम चरण में है। इसी सप्ताह यहां से उड़ान को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से तीन चार विमानन कंपनियों से वर्चुअल मीटिंग की गई, जिसमें जेटविंग्स, इंडिगो और अकासा एयरलाइंस के अधिकारी जुड़े थे। यहां से उड़ान भरने के लिए सभी तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यह बताया गया कि यहां से एयरलाइंस सुरक्षित उड़ान भर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed