फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Boy dies of snakebite; cries of grief fill the air.

Kushinagar News: सर्पदंश से बालक की मौत, मची चीख-पुकार

Sat, 04 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Boy dies of snakebite; cries of grief fill the air.
तमकुहीरोड। सर्पदंश से पिपराघाट एहतमाली के हनुमान टोला के दस वर्षीय बालक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां के अजय निषाद का दस वर्षीय पुत्र अंकित निषाद बुधवार की शाम बंधे पर खेल रहा था। झाड़ियों से निकलकर सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे जिला मेडिकल काॅलेज ले गए। बृहस्पतिवार की भोर में हालत बिगड़ने पर उसे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया। बृहस्पतिवार की शाम उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शुक्रवार को शव लेकर घर आए और अंतिम संस्कार कर दिया। अंकित तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed