फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   boy dies due to drowning in pit

कोकिलपट्टी गांव के पांडेयपट्टी टोला का निवासी था

Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
boy dies due to drowning in pit
गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन

कोकिलपट्टी गांव के पांडेयपट्टी टोले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव के पांडेयपट्टी टोला में मंगलवार को गड्ढे में डूबने से आठ वर्ष के एक बालक की मौत हो गई। वह घर से खेलने के लिए निकला था। शाम करीब पांच बजे गांव के पास एक गड्ढे में उसका शव मिला। परिजनों ने देर शाम बालक के शव को दफना दिया।

विशुनपुरा थानाक्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव के पांडेयपट्टी टोला निवासी सिंगासन प्रसाद का आठ वर्षीय बेटा रमेश मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। शाम करीब पांच बजे गांव के पास स्थित श्रीदेविया फील्ड के पास गड्ढे में रमेश का शव देख लोगों ने शोर मचाया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कुछ देर बाद परिजनों ने शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed