फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   boundary and toilet was breake

सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री के गोद लिए गए स्कूल में ही टूटी है बाउंड्री, शौचालय भी जर्जर

Wed, 27 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
boundary and toilet was breake
सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री के गोद लिए गए स्कूल में ही टूटी है बाउंड्री, शौचालय भी जर्जर
विज्ञापन

कई स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए ब्रेंच तक नहीं, दूषित पानी पीते हैं विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कायाकल्प योजना के तहत कुछ स्कूलों में तो चमचमाता हुआ फर्श, पेयजल और शौचालय का निर्माण हो गया है, लेकिन अभी भी कई स्कूलों में जरूरी संसाधनों का अभाव है। अन्य स्कूलों की बात कौन कहे, सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री के गोद लिए स्कूल की हालत ही सबसे खराब है। यहां के स्कूल की बाउंड्री टूटी है और शौचालय भी जर्जर हो गया है।
सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने परिषदीय स्कूलों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए नगर से सटे सोहरौना स्थित प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। इस विद्यालय में कुल 203 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसमें से 178 विद्यार्थी बुधवार को पढ़ने आए थे। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कुमारी रोशनी, सीमा, कुमारी अंजू, कुमारी सुमन और रंजीता कुमारी समेत पांच शिक्षक तैनात हैं। लेकिन इस विद्यालय में बनी बाउंड्रीवाल मरम्मत के अभाव में टूट गई है। शौचालय भी जर्जर होने से बच्चे इसमें जाने से कतराते हैं। पेयजल की व्यवस्था भी सही नहीं है।
विज्ञापन

नगर के सटे विशुनपुरा रामधाम स्थित प्राथमिक विद्यालय की हालत भी सही नहीं है। इस विद्यालय में 340 बच्चे नामांकित है, इसमें से 304 बच्चे उपस्थित रहे। इन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सुमन चतुर्वेदी, शोभीलाल गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, निधि दूबे, सुमित्रा चौरसिया व संध्या पांडेय समेत कुल छह शिक्षक तैनात हैं। लेकिन इस स्कूल में अभी तक बाउंड्रीवाल का निर्माण ही नहीं हुआ है। बीआरसी से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित इस स्कूल में अभी तक किताबें भी नहीं पहुंची हैं, जिसके चलते बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई करते हैं। बाउंड्री के अभाव में स्कूल के बच्चों को हमेशा दुर्घटना होने की आशंका रहती है। इसके अलावा विद्यालय के कमरों का फर्श टूट गया है। बच्चों के बैठने के लिए बेंच भी नहीं है, जिससे बच्चे जमीन पर ही बैठक कर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के सोहनपुर स्थित संविलयन विद्यालय की स्थित बेहतर मिली। यहां 247 बच्चे नामांकित हैं। इसमें 215 बच्चे उपस्थित रहे। इन बच्चों को बेहतर शिक्षा देन के लिए नीरज त्रिपाठी, मोइनुल हक अंसारी, सुषमा मिश्र, शैलेंद्र तिवारी, शशिकला द्विवेदी, राजीव कुमार उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, पूजा श्रीवास्तव समेत कुल नौ शिक्षक तैनात हैं। इस विद्यालय में सभी शिक्षक अपने कक्ष में पढ़ाते मिले। शौचालय और विद्यालय परिसर की बेहतर साफ-सफाई मिली तो बाउंड्रीवाल के साथ उसके बगल में पौधरोपण मिला। शिक्षण कक्षों में टाइल्स लगने के साथ ही बच्चे बेंच पर बैठकर पढ़ाई करते मिले। इस विद्यालय में सबसे आकर्षक ढंग से सजा पुस्तकालय मिला।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय जंगल कुरमौल में 139 बच्चे नामांकित हैं। इसमें से 130 बच्चे उपस्थित रहे। इन्हे पढ़ाने के लिए मीना खातून, अनुराधा चौबे, राहुल कुमार वर्मा, सीमा आर्या समेत चार शिक्षक तैनात हैं, जो सभी उपस्थित रहे। इस विद्यालय में बना शौचायल, बाउंड्रीवाल, पेयजल समेत अन्य संसाधन उपलब्ध मिला।
बीईओ अनुप गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक के सभी विद्यालयों में किताबें भेजी जा चुकी हैं। कायाकल्प योजना के तहत नगर पंचायत या ग्राम पंचायत से बांउड्रीवाल, शौचालय समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए संबंधित को पत्र भेजा जा चुका है।

00000000
कैबीनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश उर्फ चिंटू शुक्ला ने बताया कि इस विद्यालय की बाउंड्रीवाल और शौचालय क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। इसकी मरम्मत के लिए सीडीओ को पत्र लिखा गया है। दीपावली के बाद इसकी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed