{"_id":"652449eee0569bc68d0ae584","slug":"both-students-missing-from-hostel-found-in-thawe-police-handed-them-over-to-family-members-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-5883-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: थावे में मिले छात्रावास से लापता दोनों छात्र, पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: थावे में मिले छात्रावास से लापता दोनों छात्र, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
- रविवार को सुबह एक निजी विद्यालय के छात्रावास से लापता हुए थे दोनों
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के एक निजी विद्यालय के छात्रावास से रविवार को सुबह लापता हुए दोनों छात्र थावे में मिले। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। उनके माता पिता को सौंप दिया है। दोनों छात्रों के सकुशल मिल जाने पर परिजन व स्कूल प्रबंधतंत्र ने राहत की सांस ली है।
सेवरही के रकबा दुलमापट्टी निवासी उमेश चौहान का 13 साल का बेटा बाला चौहान और विनय चौहान का 12 साल का बेटा आशुतोष चौहान सेवरही कस्बा के एक निजी विद्यालय में कक्षा सात के छात्र हैं। दोनों स्कूल के छात्रावास में एक साथ रहते हैं, रविवार को सुबह बिना किसी को कुछ बताए गायब हो गये थे। उसके बाद दोनों छात्र ट्रेन से थावे के लिए चल दिए। दोनों छात्रों के छात्रावास से गायब होने की सूचना मिली तो शिक्षक व परिजन तलाश में जुट गए। सेवरही पुलिस ने छात्रावास पहुंचकर सीसीटीबी कैमरे खंगाला और अन्य छात्रों से पूछताछ के बाद गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। दोनों के थावे में होने की जानकारी मिली। सेवरही पुलिस ने दोनों छात्रों को थावे से देर शाम सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर हर्षवर्द्धन सिंह का कहना है कि छात्रों को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के बाद उन्हें उनके परिजनों को रात में ही सौंप दिया गया।