फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Books should be included in life: DIOS

जीवन में पुस्तकों को शामिल करना चाहिए : डीआईओएस

Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Books should be included in life: DIOS
जीवन में पुस्तकों को शामिल करना चाहिए : डीआईओएस
विज्ञापन

पडरौना। रविवार को उदित नारायण इंटर कॉलेज के पुस्तकालय हाल में पढ़ाई दिवस का आयोजन किया गया। लाइब्रेरी मूवमेंट के जनक पीएन पानिकर के सम्मान में 19 जून से 25 जून तक पढ़ाई सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों-अध्यापकों सहित सभी लोगों को अपने जीवन में पुस्तकों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकें आपकी सच्ची मित्र होती हैं और इन से मिला ज्ञान जीवन में किसी भी प्रकार की कठिनाई या बाधा आने पर उससे बाहर निकलने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में जनपद में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान ओम प्रकाश द्विवेदी, रविंद्र किशोर यादव, चंद्रभान रस्तोगी, आसिफ, राजीव मल्ल, आकाश, नीरज बंका, हरिकेश सिंह, मृगेंद्र राघव राव, अजय सिंह, विशाल राव, राम मिलन सिंह, रवि प्रकाश चौधरी, चंद्रशेखर दिक्षित, डॉक्टर बीएन राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed