{"_id":"6840a2f977bbc6331404ebe5","slug":"bolero-driver-dies-in-a-collision-with-a-tanker-on-gauri-bazaar-hata-road-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138816-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर टैंकर से भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर टैंकर से भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौत
Thu, 05 Jun 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद
हाटा। गौरीबाजार-हाटा रोड पर गोपालपुर गांव के सामने मंगलवार की देर रात टैंकर और बोलेरो की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को किसी तरह से बाहर निकाला गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है।
हाटा नगर के वार्ड 23 बाजार खास निवासी बोलेरो चालक फिरोज अंसारी अपने पैतृक गांव देवरिया जिले के सवना ककवल थाना गौरीबाजार से हाटा लौट रहा था। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास सामने से आ रहा टैंकर भूसा लदी एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो चालक फिरोज की मौत हो गई। टैंकर में तेल नहीं था नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस पहुंची। टैंकर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की होगी।