फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bolero carrying wedding procession collides with trolley, seven injured

Kushinagar News: बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो और ट्रॉला की टक्कर, सात घायल

Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bolero carrying wedding procession collides with trolley, seven injured
रामकोला। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के तौकलपुर से बरात लेकर आ रही बोलेरो रामकोला के टेकुआटार और अमवा के बीच हादसे का शिकार हो गई। ट्रॉला से हुई आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने चार घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के इंद्रसेनवा निवासी हरकेश प्रसाद के घर से देवरिया जिले के तौकलपुर गांव से बारात आ रही थी। एक बोलेरो में बच्चे समेत सात लोग सवार थे। रात करीब नौ बजे अभी वह बोलेरो रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार और अमवा गांव के बीच में एक ट्रॉला से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो सवार राजन प्रसाद (26), पप्पू राव (50), सिंटू (23), राजवीर (16), दुर्गेश (15), सत्य प्रकाश (16) और रोहित (10) घायल हो गए। घटना स्थल पर पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से रामकोला सीएससी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने राजन प्रसाद, पप्पू राव और सिंटू की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed