{"_id":"67bf5df2c046ca2d690059b9","slug":"bolera-loaded-with-wedding-guests-overturned-people-narrowly-escaped-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132865-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरातियों से भरी बोलेराे पलटी, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरातियों से भरी बोलेराे पलटी, बाल-बाल बचे लोग
Thu, 27 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। चौरा खास क्षेत्र के धनहा चौराहे पर बरातियों से भरी एक बोलेरो पलट गई। गनीमत रही कि बोलेरो सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात महराजगंज जिले से देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र के पचरुखिया गांव में बरात आई थी। बुधवार की रात लगभग 12 बजे कुछ बराती घर लौट रहे थे। बोलेरो जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर धनहा से उत्तर के तरफ विपरित दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि बराती बाल-बाल बच गए।
बोलेरो में सवार यात्री किसी तरह बाहर निकाले गए। लोगों कहना है कि सड़क के ऊपर तक गाड़ियों को उतारने के लिए पक्का ढलान बना दिया गया है और बगल में सड़क की जमीन में सीढ़ी बनाई गई है। अगर यह सीढ़ी सड़क छोड़कर अपने जमीन बनाई गई होती तो यह दुर्घटना नहीं होती।