{"_id":"64e651e86cac5df69c0c048e","slug":"body-will-be-brought-from-saudi-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3511-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रवासी मदद फाउंडेशन की कोशिश सफल, सऊदी से आज आएगा मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रवासी मदद फाउंडेशन की कोशिश सफल, सऊदी से आज आएगा मजदूर का शव
Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सरगटिया गांव के मजदूर की सऊदी अरब में 13 अगस्त को हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सऊदी अरब में करीब सवा महीने से फंसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरगटिया गांव के एक मजदूर का शव प्रवासी मदद फाउंडेशन के प्रयास से बृहस्पतिवार को लाया जाएगा। परिजन मजदूर की मौत के बाद से ही शव घर लाने के लिए परेशान थे।
सरगटिया निवासी अमीन अंसारी का पुत्र नाज़िर हुसैन रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गया था। नाजिर सऊदी अरब की एक कंपनी में सिलाई का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान जून में अचानक नाजिर की तबीयत खराब हो गई। उसके बाद कंपनी के कपिल ने नाजिर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर परिवार को सूचना दी।
परिवारवालों को सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता टीपू ने प्रवासी मदद फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय से संपर्क साधा। उसके बाद प्रवासी मदद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार अपनी टीम के साथ नाजिर को स्वदेश बुलाने में जुट गए। 13 अगस्त को खबर मिली कि नाजिर की हार्टअटैक से मौत हो गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को नाजिर का शव सऊदी अरब से लाया जाएगा।