फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of woman found in pond who came to tie Rakhi to brother

Kushinagar News: भाई को राखी बांधने आई महिला का पोखरे में मिला शव

Wed, 02 Sep 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Body of woman found in pond who came to tie Rakhi to brother
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भेलया गांव में भाई को राखी बांधने आई महिला का शव तीन दिन बाद सोमवार शाम पटहेरवा थाना क्षेत्र के डीह करमैनी के पोखरे में मिला। महिला की पहचान तमकुही थाना क्षेत्र के शिवसरया के शिवानंद कुशवाहा की पत्नी मतीरानी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मतीरानी देवी (60) राखी बांधने के लिए बृहस्पतिवार की शाम नाती अमित के साथ भेलया गांव आई थीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने बुधन, सुगन, मनसी व तुलसी चारों भाइयों को राखी बांधी। शुक्रवार की शाम वह बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। परिजनों को लगा कि वह किसी दूसरे भाई के घर गई होंगी। दूसरे दिन भाइयों ने बहनोई शिवानंद कुशवाहा को फोन किया।
विज्ञापन

मतीरानी देवी के वहां भी नहीं होने की जानकारी मिलने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद तुर्कपट्टी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार को डीह करमैनी गांव के कुछ लोग पोखरे के पास टहलने गए थे। उन्होंने पोखरे में महिला का शव देखा। सूचना पर पटहेरवा पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed