फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of girl student found hanging from noose

फंदे से लटका छात्रा का शव मिला

Mon, 05 Sep 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Body of girl student found hanging from noose
फंदे से लटका छात्रा का शव मिला
विज्ञापन

खड्डा। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम नौवीं कक्षा की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक पड़ोसी की ओर से चोरी का इल्जाम लगाने पर छात्रा ने खुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
इस गांव की 12 साल की बालिका नौवीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार की देर शाम परिजन गांव में ही दूसरे मकान पर गए थे। उस समय घर में छात्रा अकेली थी। रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन घर लौटे तो देखा कि कमरे में फंदे से वह लटकी थी। उसे उतारकर आनन-फानन में परिजन तुर्कहा सीएचसी पर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने बताया कि एक पड़ोसी ने छात्रा पर चोरी का झूठा आरोप लगा रहा था। वह चोरी का आरोप लगाकर उत्पीड़न कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बालिका की आत्महत्या की सूचना मिली है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed