फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BodhaDHarm GURU Dalai Lama Birthday celabarated

दलाई लामा का मनाया गया जन्म दिन

Tue, 06 Jul 2021 05:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
BodhaDHarm GURU Dalai Lama  Birthday  celabarated
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। भारत-तिब्बत संवाद मंच की तरफ से मंगलवार को बौद्ध धर्म गुरु और तिब्बती समाज के शिखर पुरुष दलाई लामा का 86वां जन्मदिन विश्व शांति और संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनकी जीवनी पर चर्चा की गई।
भारत-तिब्बत सहयोग मंच के समन्वयक डॉ. संजय शुक्ल ने कहा कि तिब्बत आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। यह भारत के लिए सुरक्षा की दीवार है। चीन बुद्ध संस्कृति का विनाश करना चाहता है। विश्व के सभी बौद्ध अनुयायियों को एकजुट होकर चीन की इस नीति का विरोध करना चाहिए। भारतीय नागरिकों को चीन के सामान का परित्याग करना चाहिए। इससे चीन आर्थिक रूप से कमजोर हो सकेगा।
विज्ञापन

जिग्मे सुल्ट्रीन ने कहा कि 1950 के दशक में तिब्बत की अलग पहचान थी। वहां की संस्कृति व सभ्यता प्रसिद्ध थी। तिब्बत पूरी तरह स्वतंत्र राष्ट्र होना चाहिए। जिग्मे ने 60 वर्ष पूर्व नानी से सुनी बातों को भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर को आजादी तो मिल गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही तिब्बत चीन से मुक्त होकर स्वतंत्र होगा। कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भंते महेंद्र, डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार तिवारी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद कैलाश मानसरोवर मुक्ति, तिब्बत की आजादी व भारत की सुरक्षा का मंच ने संकल्प लिया। अतिथि परिचय डॉ. शुभलाल ने किया। अंत में आगंतुकों के प्रति तिब्बती मंदिर के लामा कौंगचाक तेनकियांग ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश गुप्त ने किया। इस मौके पर भंते अस्स जी महाथेरो, भंते नंदिका, भंते नंदरतन, भंते समित थेरो, डॉ. चंद्र शेखर सिंह, डॉ. रामप्रीत मणि त्रिपाठी, डॉ. वीना गुप्ता, डॉ. ज्योत्सना पांडेय, राजेश मणि त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, अंबिकेश त्रिपाठी, विवेक गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed